Hindu Puja & Ceremony Catalogसमस्त वैदिक पूजा एवं धार्मिक अनुष्ठान
Browse comprehensive Vedic rituals, house blessing pujas, sacred havans, and life event sanskars performed by background-verified scholars.गृह प्रवेश, रुद्राभिषेक, सत्यनारायण कथा सहित सभी वैदिक पूजाएं, हवन एवं षोडश संस्कार।
Griha Pravesh Puja
गृह प्रवेश पूजन
नए घर में सुख, शांति एवं सकारात्मक ऊर्जा के वास हेतु वैदिक विधि-विधान से संपन्न गृह प्रवेश पूजन।
Satyanarayan Puja & Katha
सत्यनारायण पूजा एवं कथा
पारिवारिक सुख-शांति, समृद्धि एवं मनोकामना पूर्ति हेतु भगवान श्री सत्यनारायण जी की पावन कथा एवं पूजन।
Rudrabhishek Puja
रुद्राभिषेक पूजन
शुकलयजुर्वेदीय रुद्राष्टाध्यायी के वैदिक मंत्रों द्वारा भगवान शिव का पंचामृत अभिषेक एवं पूजन।
Vivah Sanskar (Marriage)
विवाह संस्कार
शास्त्रोक्त वैदिक विधि से वर-वधू का पाणिग्रहण, कन्यादान, सप्तपदी एवं हवन संपन्न कराना।
Maha Mrityunjaya Jaap & Havan
महामृत्युंजय जाप एवं हवन
रोग-दोष निवारण, दीर्घायु एवं आरोग्य लाभ हेतु महामृत्युंजय मंत्र का सवा लाख / दशांश जप एवं हवन।
Navgraha Shanti Puja & Havan
नवग्रह शांति पूजा एवं हवन
कुंडली के अनिष्ट ग्रह दोषों की शांति एवं अनुकूलता हेतु नवग्रह समिधा व वैदिक मंत्रों से विधिवत हवन।
Vastu Shanti & Dosha Nivaran
वास्तु शांति एवं दोष निवारण
भवन अथवा प्रतिष्ठान के वास्तु दोषों के निवारण हेतु वास्तु पुरुष एवं दिक्पालों का विशेष पूजन-हवन।
Ganesh Puja & Atharvashirsha Path
गणेश पूजन एवं अथर्वशीर्ष पाठ
सर्वकार्य निर्विघ्न संपन्न कराने हेतु भगवान श्री गणेश जी का पूजन एवं अथर्वशीर्ष का संपुटित पाठ।
Lakshmi Puja & Kuber Havan
महालक्ष्मी पूजन एवं कुबेर हवन
व्यापार वृद्धि, ऋण मुक्ति एवं धन-धान्य समृद्धि हेतु महालक्ष्मी जी एवं कुबेर देव का श्रीसूक्त हवन।
Sunderkand Path & Hanuman Havan
सुंदरकांड पाठ एवं हनुमान हवन
संकट निवारण एवं आत्मविश्वास वृद्धि हेतु संगीतमय सुंदरकांड पाठ एवं हनुमान जी का चोला-हवन।
Namkaran Sanskar (Naming)
नामकरण संस्कार
नवजात शिशु के जन्म नक्षत्र एवं शुभ मुहूर्त अनुसार शास्त्रोक्त नामकरण संस्कार।
Annaprashan Sanskar
अन्नप्राशन संस्कार
शिशु के प्रथम अन्न (खीर) ग्रहण का पावन संस्कार, माँ अन्नपूर्णा के आशीर्वाद सहित।
Janeu (Upanayana Sanskar)
उपनयन (जनेऊ) संस्कार
यज्ञोपवीत धारण, गायत्री मंत्र दीक्षा एवं ब्रह्मचर्य व्रत ग्रहण का शास्त्रोक्त संस्कार।
Shradh / Pitru Paksha Tarpan
श्राद्ध एवं पितृ तर्पण
पूर्वजों की तृप्ति एवं पितृ ऋण से मुक्ति हेतु विधिपूर्वक पिंडदान, तिल-तर्पण एवं ब्राह्मण भोजन।
Durga Saptashati & Navchandi Havan
दुर्गा सप्तशती पाठ एवं नवचंडी हवन
शत्रु बाधा, रोग निवारण एवं विजय प्राप्ति हेतु दुर्गा सप्तशती के १३ अध्यायों का संपुटित पाठ एवं नवचंडी महायज्ञ।
Kaal Sarp Dosh Nivaran Puja
कालसर्प दोष निवारण पूजन
कुंडली में राहु-केतु जनित कालसर्प दोष की शांति हेतु नाग-नागिन जोड़े के साथ शिव आराधना एवं हवन।
Akhand Ramayan Path
अखंड रामायण पाठ
गोस्वामी तुलसीदास कृत श्रीरामचरितमानस का २४ घंटे का अखंड संगीतमय गायन एवं हवन।
Mundan Sanskar (Chudakarana)
मुंडन (चूड़ाकर्म) संस्कार
शिशु के प्रथम केश मुंडन का वैदिक संस्कार, सिर पर हल्दी-चंदन लेपन एवं कुलदेवता पूजन।